September 27, 2025

ज़िंदगी के दो रंग

मेरी अलमारी में
दो जोड़ी कपड़े हैं।


एक महंगी—
जिन्हें पहनकर काम पर जाता हूँ ।
चेहरे पर मुस्कान और
दिल में बोझ लिए।


दूसरी सस्ती—
जिन्हें पहनकर घर में बैठता हूँ ।
पुसरूकून से
मन को सुकून,
साँसों को राहत मिलती है।


दोनों ज़रूरी हैं—
एक, जीने के लिए
और एक, ज़िंदा रहने के लिए।




चलते हैं फिर... अगले ब्लॉग में मुलाक़ात होगी।


तब तक के लिए, अपना ख्याल रखें, मुस्कुराते रहें, और दिल से जिएं। ।

.... अनु


#ZindagiKeDoRang#LifeLessons#TwoShadesOfLife#JeevanKeRang#LifeDualities#HindiBlogging#Inspiration#LifeInColor
सौजन्य: फ़ेसबुक


Dilly Dally की बातों में थोड़ा नमक है, थोड़ा कटाक्ष — पर झूठ नहीं!"
लेखिका: अनुपमा सिंह

No comments:

Post a Comment